September 30, 2025

यूपी में सियासी होर्डिंग जंग तेज, लखनऊ में ‘आई लव अखिलेश’ के पोस्टरों ने बढ़ाया माहौल

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजनीति में होर्डिंग्स को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘आई लव अखिलेश यादव’ वाले होर्डिंग्स नजर आए। ये होर्डिंग्स बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को लगवाए गए ‘आई लव योगी’ और ‘आई लव बुल्डोजर’ वाले पोस्टरों के जवाब में लगाए गए हैं।

सपा के इन नए होर्डिंग्स में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीर के साथ “आई लव शिक्षा, विकास और रोजगार” जैसे नारे लिखे हैं। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने सपा कार्यालय के बाहर ये होर्डिंग्स लगवाए हैं।

इस होर्डिंग युद्ध की शुरुआत कानपुर से हुई थी, जो अब बरेली से होती हुई लखनऊ तक पहुंच चुकी है। बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से प्रदेश का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने हिंसा और प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

दोनों दलों की ओर से लगाए जा रहे इन पोस्टरों ने प्रदेश की राजनीति में नई गर्मी पैदा कर दी है। सपा के इन नए होर्डिंग्स के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस होर्डिंग जंग के अगले दांव की चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.