गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ राहत अभियान: NDRF और प्रशासन की संयुक्त टीमें 84 लोगों और 1471 पशुओं को बचाने में सफल

गौतमबुद्ध नगर के 43 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लगभग 4000 लोग प्रभावित हुए हैं। NDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक 84 लोगों और 1471 पशुओं को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित 2637 लोगों को 15 शरणालयों में रखा गया है, जहाँ भोजन, पानी और स्वच्छता की उचित व्यवस्था की गई है।
बाढ़ कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है और आपात स्थिति में 0120-2978231, 2978232, 2978233 पर संपर्क किया जा सकता है। अब तक 420 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। DM मेधा रूपम ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।